मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

नैतिक जिम्मेदारी के तहत सभी दुकानदार और जिला वासी कराएं अपना कोरोना टेस्ट : एसडीओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब सभी लोगों को अपना टेस्ट कराने को कहा है। एसडीओ कीर्ति श्री ने जिले के तमाम लोगों से अपील जारी करते हुए कहा कि वे अपना स्वाब सैंपल विशेष कोरोना जांच कैंप में दे सकते हैं। जिले के तमाम दुकानदार और आम नागरिक अपना जांच कराएं। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। खुद को छुपाने से यह संक्रमण खत्म नहीं होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीओ ने प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। रविवार को उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष कोरोना जांच शिविर को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने सबसे पहले सिविल सर्जन से विशेष शिविर की तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद जिले के तमाम बीडीओ, सीओ और एसडीपीओ को सोमवार को किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने समस्त जिले वासियों, दुकानदारों आदि से अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए एवं रामगढ़ जिला को कोरोना मुक्त बनाने के उद्देश्य से अनिवार्य रूप से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 31 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष कोरोना जांच शिविर में सभी लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से की जाएगी, जिसके कारण लोगों को अपनी जांच हेतु ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसके साथ ही उन्हें तुरंत ही उनकी कोरोना रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें