मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

चुटूपालु घाटी में अनियंत्रित ट्रक ने मचाया तांडव, बोलेरो और इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालु घाटी में एक अनियंत्रित ट्रक ने तांडव मचाया। सोमवार की दोपहर ट्रक ने एक बोलेरो और इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए। इसके बाद वह ट्रक खुद एक बड़े चट्टान से टकराकर पलट गया। इस हादसे की दौरान पीछे से आ रहे एक टेलर ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरे वारदात में लगभग 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी विद्याशंकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रांची की ओर से आ रहे कोयला लदे ट्रक का घाटी में अचानक से ब्रेक फेल हो गया। गड़के मोड़ के पास उस ट्रक ने अपने आगे जा रहे बोलेरो गाड़ी को धक्का मार दिया। दुर्घटना में बोलेरो पर सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। इसके बाद उस अनियंत्रित ट्रक ने एक इनोवा कार को भी उड़ा दिया। उस कार पर सवार 5 लोगों को चोटे आई हैं। इसके बाद भी अनियंत्रित ट्रक नहीं रुका। घाटी में ही एक बड़े चट्टान से टकराकर पलट गया। जिसमें ट्रक पर सवार ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे टेलर ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेलर के ड्राइवर और खलासी दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गए। पुलिस उन को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें