मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

कोडियाला के पास अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक व खलासी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोडियाला के पास अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक व खलासी घायल

देहरादून। जनपद के कोडियाला के पास तोताघाटी से पहले रविवार की देर रात उत्तर प्रदेश का एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।दरअसल, रविवार देर रात उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि कोडियाला के पास एक ट्रक पलट गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे ट्रक चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। इसमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पहले ही घायलावस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया था, जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंसा था। एसडीआरएफ टीम ने काफी प्रयास के बाद ट्रक काटकर घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें