मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

चोरों ने घर मालिक को चाकू दिखाकर दी धमकी, पानी को मोटर लेकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरों ने घर मालिक को चाकू दिखाकर दी धमकी, पानी को मोटर लेकर फरार

पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना मेन रोड पर मंगलवार की देर रात चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के बगल में रहने वाले पप्पू गौतम के घर में घुसे चोरों ने न सिर्फ ताला और खिड़की तोड़ने की कोशिश की, बल्कि जागने पर घर मालिक को बटन चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाश पानी का मोटर चुराकर फरार हो गए।पीड़ित पप्पू गौतम ने बताया कि चोर चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद औजार की मदद से कमरे की खिड़की तोड़ने का प्रयास करने लगे। आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई और जब उन्होंने देखा तो चोर खिड़की तोड़ रहे थे। नजर मिलते ही बदमाशों ने बाहर से ही चाकू दिखाया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस को खबर की तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद चोर आंगन में लगा पानी का मोटर लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय थानेदार को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र अब डेली लॉटरी और ब्राउन शुगर का गढ़ बन चुका है। हर चौक-चौराहे पर इनकी खुलेआम बिक्री हो रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि थाने की जानकारी या इजाजत के बिना ऐसे अवैध कारोबार संभव नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें