मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

यूक्रेन से आए मेडिकल छात्रों को यहां समायोजित करने का कोई प्रावधान नहीं- भारती पवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। यूक्रेन से आए मेडिकल छात्रों को भारत के मेडिकल कॉलेजों में समायोजित नहीं किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्य सभा में कहा कि युद्ध के कारण यूक्रेन से आए मेडिकल छात्रों को भारतीय मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में समायोजित करने का कोई प्रावधान नहीं है।स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार ने सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम द्वारा उठाए गए संसदीय प्रश्न के जवाब में कहा कि भारतीय मेडिकल कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में युद्ध के कारण यूक्रेन से लौट कर आए मेडिकल छात्रों को समायोजित करने की कोई राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पास कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।पवार ने कहा कि विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कीव में भारतीय दूतावास ने छात्रों को आसानी से प्रतिलेख और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए यूक्रेन में सभी संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ संचार किया है।विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 20 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। विदेशी मेडिकल छात्र एवं स्नातक या तो ‘स्क्रीनिंग टेस्ट विनियम, 2002’ या ‘विदेशी चिकित्सा स्नातक लाइसेंस विनियम, 2021’ के तहत आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें