मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

लोक भवन व मुख्यमंत्री आवास के मधुमक्खी बक्सों से 101 किलोग्राम शहद निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोक भवन व मुख्यमंत्री आवास के मधुमक्खी बक्सों से 101 किलोग्राम शहद निकाला

देहरादून)। राज्य में मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसे बढ़ावा देने के लिए लोक भवन और मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी मधुमक्खी के लगाए गए बक्सों से मंगलवार को 101 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने हनी बी प्रोसेसिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन राज्य के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड का शहद भविष्य में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा और एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरेगा। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ राज्य में मधुमक्खी पालन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राज्य में उपलब्ध औषधीय एवं सुगंधित पौधों और जैविक खेती की संभावनाओं का उपयोग कर इस क्षेत्र को और विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित, नेशनल बी बोर्ड के सदस्य अजय सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। लोक भवन में स्थापित 15 मधुमक्खी बक्सों से प्रथम चरण में लगभग 41 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। ये बक्से पुष्प प्रदर्शनी के दौरान परिसर में लगाए गए थे, जिनमें मेलीफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां रखी गई हैं।वहीं, मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी शहद निकालने के प्रथम चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास एवं आसपास के क्षेत्र में ‘3-बी गार्डन’ (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) विकसित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में उपलब्ध विविध पुष्प प्रजातियां उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाले शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें