मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

उकलाना के विधायक ने कभी नहीं उठाई क्षेत्र की आवाज : कृष्ण बेदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उकलाना के विधायक ने कभी नहीं उठाई क्षेत्र की आवाज : कृष्ण बेदी

हिसार : कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नगर पालिका चुनाव उकलाना के प्रभारी एवं कृष्ण बेदी ने कहा है कि भाजपा ही देश व प्रदेश का समग्र विकास करवाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि उकलाना क्षेत्र का विधायक कांग्रेस पार्टी से है, लेकिन उसने उकलाना हलके के लिए कोई खास कार्य नहीं किया और न ही विधानसभा में जनता की आवाज प्रभावी तरीके से उठाई। ऐसे में जनता बताएं कि क्या विपक्ष के विधायक और सांसद आपके काम करवा पाए।

कृष्ण बेदी बुधवार को भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल के समर्थन में प्रचार अभियान चलाते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहा, तो उसे पीछे हट जाना चाहिए और भाजपा को मौका देना चाहिए ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा सके।

उन्होंने विधायक के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अपना कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं था और वे दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में आए हैं, जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि उकलाना की

जनता भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 10 मई को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को मजबूत करें, जिससे सांसद, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में बेहतर समन्वय स्थापित होकर विकास कार्यों को तेजी मिल सके।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं है और उनका समर्थन भी बिखरा हुआ है।

पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, चंद्रप्रकाश बोस्ती, विनोद तोशावर व संदीप धमीजा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें