मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण पर उक्रांद ने जताई आपत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण पर उक्रांद ने जताई आपत्ति

गोपेश्वर,। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आंदोलन किया जाएगा।मंगलवार को उक्रांद के जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट और कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान बिना स्वीकृत डंपिंग जोन के मलबा सीधे अलकनंदा नदी में डाला जा रहा है। इससे नदी और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।उक्रांद नेताओं ने यह भी कहा कि क्षेत्र में लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है, जबकि ऊपर स्थित जोशीमठ नगर पहले से ही भू-धंसाव जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। उनका कहना है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में भारी विस्फोट स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए चिंता का विषय हैं।दल ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध डंपिंग और अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण कार्य पर्यावरणीय नियमों, न्यायालय और संबंधित प्राधिकरणों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इन शिकायतों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन शुरू करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें