मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पुल पर रील बनाना पड़ा भारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुल पर रील बनाना पड़ा भारी

हरिद्वार,। पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। धनौरी स्थित तिरछा पुल के बीच सड़क पर गाड़ी रोककर वीडियो बना रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक पुल के बीच वाहन खड़ा कर रील बना रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलने पर धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को कड़ी फटकार लगाई।पुलिस ने युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सड़क कोई स्टूडियो नहीं है और इस तरह की लापरवाही खुद के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकती है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करें और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें