मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, पांच पर मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, पांच पर मुकदमा

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर बेल्ट और चाकुओं से किए गए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बुधवार को हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मोहल्ला झाड़ान निवासी शादाब का कुछ दिन पहले पीठ बाजार निवासी अबूजर से विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक, बाद में समझौते का झांसा देकर शादाब को बाहर बुलाया गया। आरोप है कि फरहान, अबूजर, हारिश, शाहरुख और बेलन उसे अपने साथ सराय रोड स्थित एक गली में ले गए और मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि मारपीट के दौरान शादाब पर बेल्ट व चाकुओ से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।तहरीर के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अबूजर, फरहान, हारिश, बेलन और शाहरुख के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी क्राइम हरिद्वार निशा यादव ने बताया कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें