मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

उत्तरकाशी। जिले के तहसील बड़कोट के अंतर्गत ग्राम सुनाल्डी में शुक्रवार को एक दिव्यांग महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतका के पति भी पैरों से दिव्यांग हैं। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य और ग्राम प्रधान ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की अपील की है।सुनाल्डी बड़कोट निवासी ऐन सिंह की पत्नी 48 वर्षीय मीना देवी दिव्यांग थी। मीना आज अचानक विद्युत करंट की चपेट में आई। परिजन और स्थानीय लोग अचेतावस्था में तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति भी पैरों से दिव्यांग हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत व ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें