मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

आधी रात दूधाधारी चौक पर जंगली हाथी के आने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने खदेड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आधी रात दूधाधारी चौक पर जंगली हाथी के आने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने खदेड़ा

हरिद्वार। हरिद्वार नगर के व्यस्त दुधाधारी चौक पर बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकलकर एक विशालकाय हाथी अचानक सड़क पर आ गया। इससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत और भगदड़ जैसे हालात बन गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात के समय जब चौक पर वाहनों और लोगों की आवाजाही चल रही थी, तभी एक हाथी जंगल से निकलकर सीधे मुख्य सड़क पर आ गया। हाथी को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ लोग डर के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गए।बताया जा रहा है कि हाथी कुछ देर तक सड़क और आसपास के इलाके में भटकता रहा, मानो वह रास्ता खोजने की कोशिश कर रहा हो। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद टीम ने हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन विभाग की ओर से स्थायी समाधान और प्रभावी निगरानी की कमी से लाेग चिंतित हैं। वन विभाग का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर जानवरों को सुरक्षित वापस जंगल में भेज दिया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें