मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में बढ़ेगा पारा, मैदानी जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड में बढ़ेगा पारा, मैदानी जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति की संभावना नहीं जताई गई है।मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार मैदानी जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में तापमान लगातार बढ़ेगा। 19 मई से हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान है, जबकि 20 से 22 मई के बीच ऊधमसिंह नगर में भी पारा 40 डिग्री पार कर सकता है।बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रुड़की (हरिद्वार) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में रिकॉर्ड हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें