मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में सामान्य तापमान रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। शहर में दिनभर मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में राज्य में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम तथा पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यंत कम से काफी कम दर्ज किया गया।माैसम विभाग ने बताया कि अगले एक से दो दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। देहरादून के लिए जारी पूर्वानुमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें