मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 15.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 15.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान ने राज्य के सात जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में 15.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी आशंका है। राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों और मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में वर्षा का दौर भारी भी हो सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य रही और औसतन 15.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। चालू मानसून सत्र में अब तक राज्य में कुल 323.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।मैनुअल वर्षामापी के अनुसार, हरिपुर में सर्वाधिक 67.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रामेश्वर में 80.0 मिमी, ऊखीमठ में 52.5 मिमी, काशीपुर में 52.0 मिमी, रामनगर में 46.0 मिमी, कीर्तिनगर में 45.0 मिमी, मसूरी में 44.3 मिमी, बेरीनाग में 40.0 मिमी, पिथौरागढ़ में 38.7 मिमी और मुनस्यारी में 37.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।स्वचालित मौसम केंद्रों (एडब्ल्यूएस) के आंकड़ों के अनुसार, मसूरी में 75.0 मिमी, मालदेवता में 71.5 मिमी, कालाढूंगी और बेरीनाग में 66.5-66.5 मिमी, कालसी में 66.0 मिमी, हाथीबड़कला में 54.5 मिमी और देहरादून में 37.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, नैनीताल, टनकपुर, कोसानी, मोहकमपुर, लक्सर, पांडुकेश्वर, हल्द्वानी सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें