मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

अगले दाे दिन में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अगले दाे दिन में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून,। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जनपद हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।राजधानी देहरादून में बुधवार की सुबह हल्की ठंडक रही और दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल किसी बड़े मौसमीय बदलाव या चेतावनी की स्थिति नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर बना हुआ है। उन्होंने लोगों, विशेषकर पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वालों, से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें