मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

हरिद्वार। कनखल थाने के समीप स्थित गीता टेंट हाउस के गोदाम में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठती ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद फायर स्टेशन मायापुर को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की एक यूनिट तत्काल मौके पर रवाना हुई। आग की गंभीरता को देखते हुए दो अतिरिक्त फायर यूनिट और बुलानी पड़ीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोककर आसपास की दुकानों और मकानों को सुरक्षित बचा लिया।इस अग्निकांड में टेंट, कपड़े, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें