मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

जानलेवा हमले के मामले में फरार दो इनामी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जानलेवा हमले के मामले में फरार दो इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार,। सिडकुल थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से किए गए सामूहिक हमले के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों पर पुलिस द्वारा 2500-2500 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, 10 जून को सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (वर्तमान निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) द्वारा दी तहरीर के अनुसार विशाल सहित 9-10 लोगों द्वारा उसके भाई, जीजा और दोस्त पर जानलेवा हमले के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। लगातार प्रयासों के बाद वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र स्व. रविंदर उर्फ पप्पू (20 वर्ष), निवासी हेतमपुर, थाना सिडकुल तथा सूरज उर्फ गोलू पुत्र प्रवीन (19 वर्ष), निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल के रूप में हुई है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें