मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यटन सीजन से पहले दून–मसूरी मार्ग पर अतिरिक्त वैली ब्रिज बनाने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्यटन सीजन से पहले दून–मसूरी मार्ग पर अतिरिक्त वैली ब्रिज बनाने के निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।बुधवार को बैठक में मार्ग पर स्थित वैली ब्रिज की स्थिति की समीक्षा करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा पर्यटकों को असुविधा से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। मंत्री ने प्रस्तावित स्थायी पुल के निर्माण से पूर्व एक अस्थायी (टेंपरेरी) वैली ब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग और वन विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही अतिरिक्त टेंपरेरी वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करें, ताकि यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके।बैठक में डीएफओ मसूरी अमित कंवर और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें