मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड

रुद्रपुर, 26 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, सनातन संस्कृति की पवित्र भूमि और ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। चौहान का उत्तराखंड दौरा कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है।चौहान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में भाग लेंगे तथा रुद्रपुर में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत किसानों के साथ संवाद करेंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री धामी के बीच उच्चस्तरीय बैठक भी होगी। बैठक में राज्य में कृषि के समग्र विकास, किसान हितों, ग्रामीण विकास योजनाओं, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में नई पहल को गति देने पर भी विचार-विमर्श होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें