मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

हल्द्वानी: गोला पार्किंग में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हल्द्वानी: गोला पार्किंग में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात शव

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गोला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसको देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें