मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

बेकाबू डम्पर ने टीपी नगर में एक व्यक्ति काे राैंदा, माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेकाबू डम्पर ने टीपी नगर में एक व्यक्ति काे राैंदा, माैत

हल्द्वानी। शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। खनन सामग्री से लदे बेकाबू डम्पर ने युवक को कुचल दिया, गंभीर घायल उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उसने उपचार के दाैरा दम ताेड़ दिया।मृतक की पहचान अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला निवासी कैंची धाम तहसील हरतपा गांव के निवासी थे। के रूप में हुई है, जो वह हल्द्वानी में चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।मृतक युवक के भाई अर्जुन से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे उनका छोटा भाई अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने पंहुचा था। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं।घायल अवस्था में अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अनिल के दोस्तों ने बताया वह बहुत ही होनहार युवक था, उनके माता-पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है। युवा बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। डम्पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। साथ ही डम्पर को सीज कर दिया है, सीओ ने बताया परिजनों से तहरीर नहीं मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें