मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार सख्त, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार सख्त, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री

देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को उत्तराखंड सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में इस तरह की कोई भी घटना कतई स्वीकार्य नहीं है और अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।पुलिस की एक विशेष टीम को आरोपित की तलाश में नेपाल भी भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आरोपित शीघ्र ही पुलिस के शिकंजे में होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध करने वालों को सरकार से किसी भी प्रकार की नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मृतक छात्र एंजेल चकमा के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें