मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार पुलिस में फेरबदल: एसएसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के किए तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार पुलिस में फेरबदल: एसएसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के किए तबादले

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कोतवाली नगर प्रभारी रितेश शाह को भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर कोतवाली से हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।देहरादून से आए चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा थाना बहादराबाद से विजय सिंह को झबरेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं मंगलौर कोतवाली से अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली प्रभारी बनाकर भेजा गया है। बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को कोतवाली मंगलौर की कमान दी गई है। भगवानपुर में एसएसआई के पद पर तैनात रहे अंकुर शर्मा को एसओ बुग्गावाला बनाया गया है।निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, जो अब तक कोतवाली कलियर में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे, उन्हें पथरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को पथरी थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक यशवीर, जो पथरी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी चौकी भिक्कमपुर (लक्सर) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें