मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्नत अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, सरकारी दरों पर मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्नत अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, सरकारी दरों पर मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को विस्तार देते हुए आईएस हेल्थ केयर सर्विस द्वारा पीपी मोड पर अत्याधुनिक जांच सेवाओं की शुरुआत की गई है। खास बात यह है कि अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, ईईजी, एक्स-रे सहित सभी जांचें सुशीला तिवारी अस्पताल की निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम मरीजों को निजी खर्च के बोझ से राहत मिलेगी।आईएस हेल्थ केयर सर्विस के मैनेजर दलबीर जगलाम ने बताया कि आज अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस यूनिट में कलर डॉप्लर लेवल-2 तक की अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गर्भावस्था, हृदय, रक्त प्रवाह और अन्य गंभीर बीमारियों की सटीक पहचान संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यह सभी जांच सेवाएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी नई सुविधा के शुरू होने से सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने वाले हजारों मरीजों को समय पर, सटीक और किफायती जांच का लाभ मिलेगा, वहीं सरकारी अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी और मजबूत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें