मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कॉलेज छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक की मौत, तीन हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कॉलेज छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक की मौत, तीन हिरासत में

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में साेमवार की रात कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान माैत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपिताें को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, 23 मार्च की रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में युवकों के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची, जहां घायल युवक दिव्यांशु जाटराना (22) की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस ने घायल को अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। उपचार के दौरान देर रात युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और कॉलेज में वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते 23 मार्च को दोनों गुटों में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने मामले में तीन आरोपित युवराज कुमार (20), मधुर खंडेलवाल (19) और शिवम शर्मा (20) को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपित एक ही संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपिताें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें