मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

लघु व्यापारियों ने निकाली आक्रोश न्याय रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लघु व्यापारियों ने निकाली आक्रोश न्याय रैली

हरिद्वार। स्ट्रीट वेंडर्स ने लघु व्यापार एसोसिएसन.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को अर्द्ध कुंभ मेला-2027 में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को अलग से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित करने की मांग को लेकर आक्रोश न्याय रैली निकाली।यह रैली बड़ा बाजार, मोती बाजार, राम बाजार ,भल्ला रोड ,अप्पर रोड, होते हुए बाल्मीकि चौक पर पहुंच कर लघु व्यापारियों की सभा में तब्दील हो गयी।रैली में लघु व्यापार ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को आगामी अर्द्ध कुंभ मेला 27 में व्यवस्थित किया जाना चाहिए। पूर्व मे महाकुंभ मेला 21 में मेला प्रशासन की ओर से निगम के माध्यम से मेला क्षेत्र में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि यदि मेला प्रशासन लघु व्यापारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।रैली को एसोसिएशन के संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा व जिला अध्यक्ष राजकुमार ने भी संबोधित किया। रैली में भारी भारी संख्या में लघु व्यापारी शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें