गौशाला में आगजनी से छह पशुओं की मौत

उत्तरकाशी। भटवाडी़ ब्लॉक के ग्राम सिल्ला में एक गौशाला में आगजनी से 6 पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई।राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी बताया कि शुक्रवार को तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सिल्ला मे शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी मे प्रातः समय लगभग 08:40 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। अग्निकाण्ड से एक भैंस तीन बैल, एक गाय, एक गाय का बछड़ा कुल- 6 पशुओं की जलने से मृत्यु व एक गौशाला जलकर राख हो गई।





