मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रुद्रप्रयाग में एसडीआरएफ ने दो पांच यात्रियों को बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रुद्रप्रयाग में एसडीआरएफ ने दो पांच यात्रियों को बचाया

रुद्रप्रयाग। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने रुद्रप्रयाग जनपद में दो अलग-अलग रेस्क्यू अभियानों में एक घायल व्यक्ति और चार फंसे यात्रियों को सुरक्षित बचाया।पहली घटना रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के समीप हुई। एक व्यक्ति लगभग 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट रतुड़ा से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान सुखदेव सिंह भंडारी (पुत्र अवतार सिंह भंडारी), निवासी पाबौ, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।दूसरी घटना केदारनाथ पैदल मार्ग की है, जहां चार युवक शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य मार्ग से भटककर नदी के दूसरे किनारे दुर्गम क्षेत्र में फंस गए। सोमवार रात करीब 10:35 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट लिनचोली की टीम हेड कांस्टेबल भारत सिंह और हेड कांस्टेबल मोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर यात्रियों का पता लगाया और घने अंधेरे व कठिन पहाड़ी परिस्थितियों के बीच सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।रात्रि अधिक होने और आगे का रास्ता जोखिमपूर्ण होने के कारण यात्रियों को लिनचोली में ही सुरक्षित ठहराया गया। बचाए गए यात्रियों में साहिल कुमार, सुजीत कुमार और हिमांशु निवासी वैशाली (बिहार) व रूपेश निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें