मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह बल्लूपुर चौक में नगर निगम की ओर से आयोजित 'स्वेच्छा से स्वच्छता'अभियान में भाग लेकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की और आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है,इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।' उन्होंने कहा कि जब तक लोग स्वेच्छा से अपने घर,गली और शहर की सफाई को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे,तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं होगा।उन्होंने निगम,देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और इन्हें नियमित रूप से जारी रखा जाना चाहिए,ताकि स्वच्छता एक आदत के रूप में जनजीवन का हिस्सा बन सके।निगम की ओर 7 से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ,सुंदर और स्वस्थ बनाना है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई,कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं,जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत हो।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,खजान दास,राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,मेयर सौरभ थपलियाल,विधायक सविता कपूर,संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें