मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक में लगी आग, दो युवकों की मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक में लगी आग, दो युवकों की मौके पर मौत

हरिद्वार।थाना बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जलती हुई बाइक से दोनों युवकों के शवों को अलग किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें