मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना नदी में गिरा राशन से भरा ट्रक, हेल्पर लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुना नदी में गिरा राशन से भरा ट्रक, हेल्पर लापता

नई टिहरी। जिले के नैनबाग, थाना कैम्ल में देर रात्रि गल्ला राशन से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने खोज एवं बचाव कार्य शुरु किया।पुलिस टीम ने घायल चालक को उपचार के लिए नैनबाग अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि रेस्क्यू टीम लापता हेल्पर की खोज में यमुना नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि करीब एक बजे विकासनगर के जखोल से त्यूणी राशन ले जा रहा एक ट्रक यमुना पुल व मसूरी बैंड के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए यमुना में जा समाया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि हेल्पर लापता है।कैम्पटी थाना प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घायल चालक उदय सिंह पुत्र गगन सिंह निवासी त्यूणी, उत्तरकाशी को नैनबाग अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि, हादसे में लापता हेल्पर संदीप अधिकारी निवासी नौगांव उत्तरकाशी की खोजबीन की जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें