मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

रुद्रप्रयाग में खाई में कार गिरने से पांच घायल, तोताघाटी में श्रद्धालुओं की बस पलटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रुद्रप्रयाग में खाई में कार गिरने से पांच घायल, तोताघाटी में श्रद्धालुओं की बस पलटी

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लाेग घायल हाे गए। रुद्रप्रयाग जिले में एक कार खाई में गिरने से पांच लाेग घायल हाे गए और टिहरी गढ़वाल जिले के तोताघाटी क्षेत्र में चारधाम यात्रियों की बस पलटने तीन श्रद्धालु घायल हाे गए। एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।रुद्रप्रयाग जिले में तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कारसवाराें काे बाहर निकाल करअस्पताल पहुंचाया। कार में दो महिलाएं और तीन पुरुष समेत पांच लाेग सवार थे। घायलों में झारखंड निवासी 30 वर्षीय प्रिंस सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी 28 वर्षीय सभीमा सिंह, असम के जलपाईगुड़ी जिले की 27 वर्षीय सुजोन मुखर्जी और 30 वर्षीय ऋजा मुखर्जी और एक अन्य शामिल हैं।दूसरी दुर्घटना टिहरी गढ़वाल के तोताघाटी क्षेत्र में हुई। बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रही चारधाम यात्रियाें की एक बस सड़क पर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन से चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर एसडीआरएफ के जवानाें ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें