मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, दो घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में शनिवार को भवाली–हल्द्वानी मार्ग पर गेठिया के निकट एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार,कार में सवार चार युवक उन्नाव से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन गेठिया क्षेत्र के खूपी के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तल्लीताल थाना पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला गया।पुलिस के अनुसार,पीताम्बर नगर, उन्नाव निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें