मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, एक की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, एक की मौत, कई घायल

देहरादून/रायवाला। देहरादून जनपद के रायवाला क्षेत्र स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बस सहित पांच वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि टक्कर के बाद एक वाहन में आग भड़की, जिसने तेजी से अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना में 08 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एम्स में उपचार के लिए कुछ घायलों को रेफर किया गया।प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। राहत-बचाव कार्य पूर्ण होने के बाद ही हताहतों और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें