मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

मोरी के गुराड़ी गांव में अग्निकांड, तीन परिवार बेघर, 14 मवेशियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोरी के गुराड़ी गांव में अग्निकांड, तीन परिवार बेघर, 14 मवेशियों की मौत

उत्तरकाशी।उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में बुधवार तड़के आगजनी की घटना में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि 14 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 5:15 बजे तहसील मोरी के ग्राम गुराड़ी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।टीमों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सुबह करीब 7:35 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक तीन परिवारों के आवासीय भवन पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।तहसीलदार मोरी ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत प्रदान की गई है। प्रत्येक परिवार को दो कंबल, एक तिरपाल और 5,000 की नगद सहायता दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें