मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राशन वितरण विवाद: लक्सर में महिला डीलर और निरीक्षक के बीच हाथापाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राशन वितरण विवाद: लक्सर में महिला डीलर और निरीक्षक के बीच हाथापाई

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में ग्रामीणों को राशन न देकर केवल पर्ची देने और ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच के दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक और महिला राशन डीलर के बीच हाथापाई का मामला सामने आया।जानकारी के अनुसार,लक्सर गांव की राशन डीलर सुषमा के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन नहीं देती और रजिस्टर पर अंगूठा लगवा लेती है। इसके अलावा,ई-केवाईसी के नाम पर प्रति कार्ड 10 की अवैध वसूली के आरोप भी हैं।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खाद्य पूर्ति निरीक्षक बबीता शुक्रवार को जांच के लिए राशन दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि निरीक्षक को अकेला पाकर राशन डीलर ने अपने समर्थकों को बुलाकर उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई,जो हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति तनावपूर्ण देख निरीक्षक ने दुकान को ताला लगाकर लौटने को मजबूर होना पड़ा।।निरीक्षक बबीता ने बताया कि आरोपी राशन डीलर सुषमा के पास मिर्जापुर शादात गांव,लक्सर, बसेड़ी और सैठपुर की राशन दुकानों का प्रभार भी है। जांच में पाया गया कि ग्रामीणों को राशन न देकर केवल पर्ची दी जा रही थी और रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर व अंगूठे लगवाए जा रहे थे।घटना के दौरान राशन डीलर ने निरीक्षक पर रिश्वत मांगने और कमीशनखोरी जैसे आरोप लगाए, जिन्हें निरीक्षक ने पूरी तरह निराधार बताया। निरीक्षक ने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें