मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

हरिद्वार। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे सह-आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित आसिफ उर्फ सलमान को कलियर बस अड्डा क्षेत्र से दबोचा।पुलिस के अनुसार, 13 मई को एक महिला ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।इस मामले में मुख्य आरोपित जोगिंदर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे सह-आरोपित आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेरअली निवासी तेल्लीवाला पाडली गुर्जर, गंगनहर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य अज्ञात महिला आरोपित की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें