मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कूड़े के ढेर के खिलाफ आंदोलन 21वें दिन भी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कूड़े के ढेर के खिलाफ आंदोलन 21वें दिन भी जारी

उत्तरकाशी। नगरपालिका उत्तरकाशी के तांबाखानी सुरंग के बाहर कचरा से डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर हनुमान चौक पर स्थानीय लोगों का धरना जारी है। शहर की स्वच्छता और तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कचरा डंपिंग जोन हटाने सहित छह सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा।गुरूवार को धरना स्थल पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका खिलाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत ने कहा कि उनके धरने को बीस दिन हो गए हैं। लेकिन पालिका और प्रशासन की तरफ से कचरा हटाने तथा शहर की स्वच्छता को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण बचाने के लिए है। बार-बार शिकायतों, ज्ञापनों और आश्वासनों के बावजूद शहर में कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए कोई ठोस योजना अब तक लागू नहीं की गई है।नगर पालिका के पास न तो स्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था। जिसके चलते पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कचरा हटने के बाद ही अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की चेतावनी दी। इससे पहले नगर पालिका के अधिकारी भी धरना समाप्त कराने को वहां पहुंच चुके हैं लेकिन बात नहीं बन पाई। धरना स्थल पर रितेश चौहान, मोहित मटूड़ा, अमरीश भट्ट, विकास उप्पल, दिनेश सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें