मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कूड़े निस्तारण को लेकर धरना जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कूड़े निस्तारण को लेकर धरना जारी

उत्तरकाशी। नगरपालिका परिषद बाडाहाट उत्तरकाशी के ताबांखानी सुरंग के बाहर कूड़े के उचित निस्तारण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत सहित अन्य स्थानीय लोगों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा।धरना स्थल पर एकत्रित नगर पालिका का कूड़ा टूटी हुई रेलिंग के कारण उत्तरकाशी–लंबगांव मोटर मार्ग पर गिर रहा है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व रात्रि के समय सड़क पर पड़े कूड़े के कारण एक दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुका है।हालांकि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर कूड़ा हटाया जा रहा है, लेकिन उसका कोई व्यवस्थित निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कूड़े के ढेर के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है और आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत ने कहा कि जब तक कूड़े का स्थायी और उचित निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं नगर पालिका की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें