मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी 15 दिसंबर तक चल-अचल संपत्ति का दें ब्याेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी 15 दिसंबर तक चल-अचल संपत्ति का दें ब्याेरा

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा आगामी 15 दिसंबर तक देना होगा। शासन ने इस संबंध में सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों काे खरीदी व बेची गई चल-अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण संबंधित प्रशासनिक विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में शुक्रवार काे राज्य के सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों कार्यालयाध्यक्षों, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं राज्य सरकार के उपक्रमों व निगमों के प्रबंध निदेशकों को एक परिपत्र जारी किया है। परिपत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में आयोजित रिट याचिका में न्यायालय की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के नियम-2 (ग) में वर्णित कर्मचारी के ‘परिवार का सदस्य‘ की परिभाषा और नियमावली के नियम 22 में चल, अचल और बहुमूल्य सम्पत्ति क्रय करने की सम्पत्ति की घोषणा के विषयक प्रावधानों का उल्लेख करना है। तत्संबंधित अनुपालन की सूचना निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें