मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

चमोली: विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना में लोको ट्रेनों की टक्कर, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चमोली: विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना में लोको ट्रेनों की टक्कर, 12 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना के पीपलकोटी स्थित टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) साइट पर मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। परियोजना की टनल के भीतर दो लोको ट्रेनें-एक पैसेंजर और दूसरी सामग्री (मलबा) ले जा रही-आपस में टकरा गईं।हादसे के समय टीबीएम के अंदर कार्य कर रहे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। टक्कर के बाद परियोजना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही टीएचडीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।घायलों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी तथा जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार लगभग 10 घायलों को मामूली से गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए गोपेश्वर अस्पताल ले जाया गया।जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बताया कि टीएचडीसी डैम साइट पर लोको ट्रेनों की आपसी टक्कर हुई है। ट्रेन में कुल 25 लोग सवार थे, जिनमें से 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें