मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी दस्तावेज बनाने वाला जनसेवा केंद्र सील, संचालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी दस्तावेज बनाने वाला जनसेवा केंद्र सील, संचालक गिरफ्तार

हरिद्वार।धामी सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे जनसेवा केंद्रों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा हैl इसी के तहत पिरान कलियर में फ़र्जी दस्तावेज बनाने वाले एक जनसेवा केंद्र को सील कर पुलिस ने उसके संचालक को गिरफ्तार किया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन की कार्यवाही के दौरान एक जनसेवा केन्द्र का सत्यापन करने पर उक्त जन सेवा केन्द्र के संचालक शाहनवाज आलम पुत्र प्यारे निवासी दाउदपुर साहेबगंज मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीशान होटल,कलियर हरिद्वार, कूटरचित तरीके से फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज बनाता पाया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से छह फर्जी कूटरचित आधार कार्ड, एक फर्जी कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, सात फर्जी मोहरेँ, व कंप्यूटर उपकरण बरामद किये।उन्होंने बताया कि शाहनवाज काफ़ी समय से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का काम कर रहा था। पूछताछ में अब तक इसके द्वारा 01 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड जारी करना बताया गया है। आरोपित संचालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।एसएसपी ने बताया कि जिन लोगों के आधार कार्ड बने है उनको भी जांच पड़ताल के दायरे में शामिल किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें