मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन प्रहार : दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 ड्रंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन प्रहार : दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 ड्रंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत देहरादून में पुलिस ने अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीमों ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।बीती रात्रि के दौरान 1500 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 171 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर 42,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 05 संदिग्धों को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 125 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त 20 वाहन चालकों के न्यायालय चालान किए गए और कुल 42 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा देर रात तक चलाए गए इस अभियान में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए। पुलिस अधिकारियों ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत आगे भी लगातार इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें