मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन प्रहार : 11 वारंटी गिरफ्तार, तीन वाहन सीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन प्रहार : 11 वारंटी गिरफ्तार, तीन वाहन सीज

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत व्यापक चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चला रही है। इस दौरान दौरान पुलिस ने 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेन्द्र डोभाल के निर्देश और एसपी सीटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात तक चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमें की ओर से सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध औचक कार्रवाई करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई।गुरुवार को पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में तीन वाहनों को सीज कर संबंधित चालकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, किरायेदार सत्यापन अभियान के अंतर्गत बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को बिना सत्यापन किराए पर रखने वाले 15 मकान मालिकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें