मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस उत्पीड़न पर जताया आक्रोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस उत्पीड़न पर जताया आक्रोश

पौड़ी गढ़वाल। हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ने सतपुली के रेतपुर में युवक के आत्महत्या मामले में आक्रोश जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कार्यालय में ज्ञापन साैंपा है।ज्ञापन में सतपुली थाना क्षेत्र के ग्राम रैतपुर निवासी 20 वर्षीय पंकज पुत्र स्व. प्रकाश चंद्र की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्ष सतपुली व अन्य पुलिसकर्मियों पर बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। बीती 2 मई को सतपुली पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में मृतक ने सतपुली पुलिस पर बाइक गलत तरीके से सीज करने, घसीट-घसीट कर मारने, थाने में परिजनों के सामने जलील करने, परिजनों से भद्दी गाली-गलौज करने तथा थानाध्यक्ष पर फरियादियों से बिना वजह मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।प्रदेश महासचिव डा.दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल जब एसएसपी कार्यालय पहुंचा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी दोनों ही कार्यालय में नहीं थे। मजबूरन ज्ञापन एसएसपी के पीआरओ को पढ़कर सौंपा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें