मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून अर्जुन हत्याकांड के दो आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देहरादून अर्जुन हत्याकांड के दो आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के दौरान गुरुवार तड़के पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।पुलिस के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोरोनेशन चिकित्सालय भेजा गया। इसी तरह लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की और एक खंडर फैक्टरी में घुसकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।एसएसपी अजय सिंह कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने देहरादून के तिब्बती मार्केट के सामने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें