मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इन्द्रानगर स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सुना।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ एक प्रभावी जनसंवाद मंच है, जिसके माध्यम से देशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचान और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियां इस कार्यक्रम के जरिए आमजन तक पहुंचती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से विभिन्न अवसरों पर उत्तराखंड का उल्लेख किए जाने से राज्य के पर्यटन को नया आयाम मिला है। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं भी राज्य के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों आदि कैलाश और उत्तरकाशी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव पर्यटन पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्तमान वर्ष में राज्य में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में 36,700 से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘ऑल-सीजन टूरिज्म हब’ के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पर्यटन को स्थानीय आजीविका और रोजगार सृजन का प्रमुख माध्यम बनाया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें