मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में आठ बाल वैज्ञानिकों का चयन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में आठ बाल वैज्ञानिकों का चयन

उत्तरकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 78 छात्रों ने अपने नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मूल्यांकन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद के 8 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया।मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार की सराहना की। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।जिला सह समन्वयक डॉ. संजीव डोभाल ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों से वैज्ञानिक और नवोन्मेषी विचार आमंत्रित किए जाते हैं। चयनित छात्रों को मॉडल बनाने के लिए 10,000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।समापन समारोह में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन माधव जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत और अन्य निर्णायकों ने बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय प्रकाश नौटियाल ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें