मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

दून पुलिस ने शुरू किया "ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दून पुलिस ने शुरू किया "ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में ऑपेरशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने अब रात्रि में ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक भी शुरू कर दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद डोभाल ने अपने कार्यालय में मीडिया को बताया कि रविवार रात एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में होटल, पब, बार व रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करने के साथ ही सम्पूर्ण जनपद में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान औचक निरीक्षण में रायपुर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट, डेटिंग पाइण्ट के संचालक लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने का काम चलता मिला। प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वहां मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 47 अन्य व्यक्तियों को पुलिस थाने लाई, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।राजपुर क्षेत्र में देर रात्रि होटल बार रेस्टोरेन्ट की चेकिंग के दौरान इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित स्पॉट कैफे के संचालक के देर रात्रि तक अपने कैफे को खोलकर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था, जिस पर कैफे संचालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये उसे हिरासत में लिया गया व सम्बन्धित कैफे को बंद कराया गया। रात्रि चैकिंग के दौरान कोतवाली विकासनगर व डोईवाला क्षेत्र से पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से सट्टे की खाईबाडी करते हुए तीन लाेगाें को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध सट्टा सामग्री व नगदी बरामद की गई, जिनके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 14.72 ग्राम अवैध स्मैक तथा 227 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को सीज किया गया।सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 07 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कैण्ट, प्रेमनगर व क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 1152 व्यक्तियों को चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए 80 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 122 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 34 हजार 6 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 63 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 43 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया व 07 वाहनों को सीज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें